Tech Baat

Welcome to Tech Baat


Visitor No.

Amazing Audible App


Wikipedia

Search results

Search This Blog

Showing posts with label हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी. Show all posts

Sunday, September 8, 2019

कैसे चेक करें कि आपकी कंपनी आपके पीएफ का भुगतान पीएफ़ डिपार्टमेंट को कर रहा है या नही

✅ कैसे चेक करें की कंपनी आपके पीएफ़ अकाउंट में पैसा जमा कर रही है की नहीं ?
 आपके पीएफ़ अकाउंट में कितना पैसा जमा हो चुका है ?
✅ किस-किस महीने में कितना पैसा जमा हुआ है ?
✅ आपकी कंपनी पीएफ़ का पैसा जमा कर रही है की नहीं ?
ज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस ऑनलाइन दुनिया में पारदर्शिता बनाने के लिए सबकुछ ऑनलाइन करने के बावजूद भी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। और दूसरे लोग जिन्हे थोड़ा बहुत इन सभी चीजों के बारे मे पता है वे इसका फायदा उठाते हैं।

तो आज हम पीएफ के बारे मे बात करेंगे । जैसा कि हमने देखा है, कई बार ऐसा होता है कि हमारे एम्प्लॉयर (कंपनी) के द्वारा पीएफ के नाम पर हमारी सैलरी में से कुछ राशि काट लेते है , लेकिन उसे पीएफ़ ऑफिस में जमा नहीं करते। और जब हम पूछते हैं, तो हमें बताया जाता है कि आपका पैसा जमा हो गया है , लेकिन कई बार ऐसा होता नहीं है ।
 तो अब सवाल यह है कि क्या कोई तरीका है जिससे हम ये चेक कर सकते है की आपकी कंपनी पीएफ़ का पैसा जमा कर रही है की नहीं ?
तो इसका जवाब है : हाँ , आप इसे चेक कर सकते हैं ।

➤➤➤ कैसे चेक करें की कंपनी आपके पीएफ़ अकाउंट में पैसा जमा कर रही है की नहीं ?

➤➤➤ आपके पीएफ़ अकाउंट में कितना पैसा जमा हो चुका है ?

➤➤➤ किस-किस महीने में कितना पैसा जमा हुआ है ?

तो आज आपके इन सारे सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट मे मिल जाएगा ।
तो इसके दो तरीके है :

पहला तरीका : पीएफ़ पासबूक से हम ये चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ़ अकाउंट में आपकी कंपनी ने  कितना पैसा जमा किया है |

जिसके बारे में हमने पहले से ही एक पोस्ट लिखा है उस पोस्ट को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।






दूसरा तरीका : पीएफ़ की वेबसाइट Establishment Search से चेक कर सकते हैं कि आपकी कंपनी ने किस-किस महीने का पैसा जमा किया है ओर कब -कब किया है।



सबसे पहले पीएफ़ की Official Website पर जाएं । 
तो अब सबसे पहले   EPFO Corner पर क्लिक करें फिर  Dashboards पर क्लिक करें । (जैसे नीचे चित्र मे दर्शाया गया है ) 


 Dashboards पेज खुलने के बाद  MIS   पर क्लिक करना है । (जैसे नीचे चित्र मे दर्शाया गया है ) 


MIS का पेज खुलने के बाद  Office Tab के अंतर्गत   ➤  Establishment Search  👈पर क्लिक करें। (जैसे नीचे चित्र मे दर्शाया गया है ) 


अब   Establishment Search  👈 का पेज खुल चुका होगा।
अब यहाँ से आपको अपनी कंपनी को  नाम या Establishment ID से दूढ़ सकते हैं। 
  अगर आपको अपने कंपनी का एस्टब्लिशमेंट नंबर (Establishment Number) नहीं पता तो आप नाम से भी search कर सकते है। 
वैसे आपके पीएफ़ नंबर के शुरुवात का 7 अंक ही आपके कंपनी का एस्टब्लिशमेंट नंबर (Establishment Number) होता है।

आपको इन दोनों  में से किसी एक टाइप करना है और नीचे लिखे कैप्चा को लिख कर सर्च (Search) पर क्लिक करना है ।  (जैसे नीचे चित्र मे दर्शाया गया है ) 

जैसा चित्र में दर्शाया गया है आपको अपनी कंपनी के नाम के आगे  View Details पर क्लिक करना है उसके बाद कंपनी की बाकी विवरण खुल जाएगा फिर आपको View Payment Details पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं । 

यहाँ से आपको आपकी कंपनी के द्वारा पीएफ़ डिपार्टमेंट को जमा किये गए सारे धन का विवरण मिल जाएगा ।
मैं ये आशा करता हूँ कि आपको उपरोक्त जानकारी पसंद आयी होगी , तो इस पोस्ट को अपने लोगों और दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करे ।
जागरूक बनें और लोगों को बनाए। 
😋⌣😊 मुसकुराते रहें ।  

आप हमसे  यूट्यूब  फेसबूक  इन्सटाग्राम  टिवीटर के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं ।  

Don't forget to share with friends & family.  
Keep Smiling 😊

Saturday, April 1, 2017

समर सर्प्राइज़ ऑफर :: पूरे 4 महीनों के लिए जियो हुआ फ्री फिर से , पर है कुछ शर्त

जैसा की आप सभी जानते ही है जियो का मतलब free या बोल सकते है सभी Telecommunication कंपनियों
का बाप है तो आज जिस तरह से इसने फिर से एक फ्री ऑफर पेश  किया है तो उससे तो जाहीर हो गया अपने ग्राहकों को अकेला नहीं छोड़ेगी या यू कह लो की 
अपने ग्राहकों को खुद से दूर नहीं जाने देगी । 


बात ये है की रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप अगर आप नहीं ले पाए हों या फिर आपकी मेंबरशिप की प्रोसेसिंग अभी इंटरनेट की स्लो स्पीड  या किसी और
वजह से अटकी हुई हो तो परेशान होने जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी ने इसकी तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया है।

जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी लेकिन इसकी भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है और
इसके साथ ही समर सरप्राइज की भी घोषणा की है।

क्या है समर सर्प्राइज़ ऑफर  ?


 समर सरप्राइज के तहत
कंपनी ने घोषणा की है कि जियो प्राइम मेंबरशिप के साथ साथ 303 रुपए या इससे ज्यादा का प्लान लेने पर पहले तीन महीने तक सबकुछ फ्री मिलेगा। जुलाई से इसका पेड सर्विस शुरू होगा।

जिनहोने 303 का या उससे ऊपर का प्लान रीचार्ज करवा लिया है, उसका ये प्लान जुलाई माह मे add हो जाएगा । मतलब आ है की आपको पूरे 3 महीन ऑन तक फ्री + 1 महीना जुलाई का भी फ्री ओ भी सिर्फ 303 रुपए मे । आ है न कमाल की बात ।


7 करोड़ से ज्यादा users जियो प्राइम मेंबर्स से जुड़ चुके है  
कंपनी ने बताया है कि पिछले एक महीने के दौरान 7 करोड़ से ज्यादा कस्टमर जियो प्राइम के मेंबर बने हैं। इसकी भारी डिमांड को देखते हुए मेंबर बनने की तारीख आगे बढ़ाई गयी है। अब 15 अप्रैल तक 99  का रीचार्ज क्र के पृमे मैम्बरशिप लें सकते है ।,फिर कोई अन्य प्लान लेकर यह मेंबरशिप के साथ साथ चार महीने फ्री मेन एंजॉय हासिल कर सकते हैं।

31 मार्च को मची भागम भाग  

31 मार्च को आखिरी तारीख होने की वजह से बाजार में जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए चारो ओर लोगो मे अफरातफरी मची हुई थी । मेंबर बनने में आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से लोग परेशान थे। इसी को देखते हुए कंपनी ने ये बड़ा अहम ओर सरहनीय फैसला लिया है।


Wednesday, March 29, 2017

Jio: Jio का एक और Offer बिलकुल; मुफ्त में अभी.... लाभ लें....

जियो जहा फ्री voice कॉल,  video call , Internet, SMS  free दे रहा है वही अपने ग्राहको को  एक और भी offer दे रहा है कोई भी jio user अपने jio के नंबर पर free मे caller tune लगा सकते हैं




जी हाँ अगर आप चाहते है की आपको कॉल करने वालों को वही पुरानी tring tring न सुनाई दे वे जब भी आपको कॉल करे तो आपका पसंदीदा song सुनाई दे उन्हे तो कितना अच्छा लगेगा ऑर जब ये सब बिलकुल मुफ्त मे मिले तो सोने पे सुहागा

तो आपको आज हम बताएँगे कैसे set करें ...
caaler tune ओ भी बिलकुल free मे॥

CollerTune set करने के दो तरीके हैं ...

1॰ सबसे पहले अपने message box मे जाए । message box मे type करे JT और  भेज दें 56789 पर

आपके सामने लिस्ट खुलकर आ जाएगी की किस तरह के गाने आपको set करने है । Bollywood , Regional or International॰   आप अपनी पसंद के अनुसार सेलेक्ट कर लें।
जैसे अगर आपको bollywood करना है तो 1 टाइप करे और भेज दे। 


इसके अलावा अगर आपको किसी movie का song लगाना है तो आप " MOVIE space  <movie name >"

जैसे: MOVIE Hate Story 2 इसे  56789  पर भेज दें। 

चित्र देखें 

अपने पसंदीदा  गाने का no . भेज दे पुनः 56789 पर
जैसे अगर आपको song no . 10   पसंद है तो 
10 type  करके 56789 पर भेज दें 

ऐसे ही किसी Favourite Singer का भी song सेलेक्ट कर सकते है 
SINGER Arijit Singh और भेज दे  56789  पर ।   


2 ॰ दूसरा तरीका ये है की आप सीधा JioMusic  App  से लगा सकते है download करने के लिए click करे 

इस app से जो song आप सुन रहे है ।  अगर आपको ओ  पसंद आए तो set jio tune पर click करे और ओ song आपका caller tune Set हो जाएगा ।

चित्र देखें  : 

 Keep Smiling
😊
जय हिन्द 



किसी भी सहायता या सुझाव के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें ।

जानकारी अच्छी लगी हो तो LIKE & share करना न भूलें 





Tips :: How to hide Your Private Data, Apps, Pics, in "Calculator"

हम सब अपने कुछ निजी वीडियो, चित्र, दस्तावेजों और एप्लिकेशन,आदि जो हमारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स store करके रखते है , और हम चाहते हैं कोई भी उन्हें न देख सके , कोई भी whatsapp or facebook पर की
Chat ( बातचीत)  न पढ़ सके ।

लेकिन हमारे साथ समस्या ये होती है कि  हमारे दोस्त, बहन, भाई, परिवार के कोई सदस्य या कोई  रिश्तेदार अगर हमसे हमारे  smartphone कि specification, camera आदि देखने के लिए मांगता है या कोई अन्य कार्य के लिए भी मांगता है तो  हम व्यक्ति  को चाह कर भी टाल नहीं सकते। और एक तरफ आपके private pics videos cahts भी ओ पढ़ सकते हैं।


अब आपको लगता है कि कैसे अपने व्यक्तिगत  वीडियो और दस्तावेजों को छिपाया जाए ।  जिसके द्वारा वे उन्हें देख न सके

ऐसे तो बहुत सारे app आज उपलब्ध है मार्केट मे लेकिन इन apps से पता चलता है कि इसमें  तस्वीर /फोंल्डर/ whatsapp, वीडियो आदि  पासवर्ड या पिन द्वारा सुरक्षित है और ये भी हो सकता है  उस व्यक्ति  के द्वारा  पासवर्ड या पिन  आप पूछ लिया जाए  ।
आप उन्हें मना भी  नहीं कर सकते  ...

तो आज हम आपको बताएँगे की कैसे अपने private data को कैल्कुलेटर मे छुपाएं।  जिसकी मदद से आप अपने private data को दूसरों की नजरों से बचा सकते है 

हाँ, कैलक्यूलेटर!

 1.    Photo,Video Locker-Calculator

यह वास्तव में एक तिजोरी है जहाँ आप एक कैलक्यूलेटर के रूप में अपने सामने वाले ऐप्स, चित्र, वीडियो, और दस्तावेजों को स्टोर कर सकते है। सेट करने के लिए एक पासवर्ड और उसके बाद की जरूरत है
"दबाएँ = " बटन तो आप कुछ ऐप्लिकेशन के अंदर फाइलों को देखने के लिए मिल जाएगा








चरण 1.  सबसे पहले, आप को  जरूरत है डाउनलोड और इन्स्टाल करें

 Google Play से एप्लिकेशन आपकी
एंड्रॉयड स्मार्ट फ़ोन / टैबलेट। इसका आकार लगभग है केवल 3 एमबी














चरण 2.  अब आप अपने अनुसार password set कर सकते हैं । और password कम से कम 4 अंक और अधिकतम 8 अंक का होना चाहिए । और password डालने के बाद  "=" button पर प्रैस करें ।  जैसे  : 124563= या  25697896=
or   100x55=  or  5555+65=  or 699-9=

चरण 3.  आपसे पुनः password confirmation के लिए pop up आएगा जैसा की चित्र मे दिखाया गया है ।आप पुनः password डालेंगे और password डालने के बाद  "=" button पर प्रैस करें ।








चरण 4.  अपने निजी फ़ाइलें जोड़ना शुरू करने के लिए,











5. अगर आप privacy हटाना चाहते है तो






















अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते, तो चिंता न करें, आप अपने ईमेल  का उपयोग करके  बैकअप ले सकते हैं; 
नीचे देखें



आप calculator की theme को भी बादल सकते है चित्र  देखें:

























2। Smart Hide Calculator


एक कैलक्यूलेटर के रूप में अपने सामने के साथ चित्र, वीडियो, और दस्तावेजों स्टोर कर सकते हैं। सेट करने के लिए एक पासवर्ड और उसके बाद
"=" बटन दबाएँ तो आप कुछ ऐप्लिकेशन के अंदर फाइलों को देखने के लिए मिल जाएगा।

how to configure

चरण 1. सबसे पहले, आप की जरूरत है डाउनलोड और installस्मार्ट छिपाएं कैलक्यूलेटर गूगल की ओर से एप्लिकेशन पर खेलते हैं अपने
एंड्रॉयड स्मार्ट फ़ोन / टैबलेट।

चरण 2.अब आप अपने अनुसार password set कर सकते हैं । और password कम से कम 4 अंक और अधिकतम 8 अंक का होना चाहिए । और password डालने के बाद  "=" button पर प्रैस करें ।  जैसे  : 124563= या  25697896=  or   100x55=  or  5555+65=  or 699-9=

चरण 3: पुनः आप से एक दूसरा भी password सेट करने को पुछेगा अगर आप चाहते है तो कर सकते है । यह password backup password की तरह काम करेगा।

चरण 4 . आप पासवर्ड की पुष्टि के बाद, आप के सामने खुल के आ जाएगा की आप किस file या  folder को hide करना चाहते हैं।


अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते है ,तो  चिंता न  करें,  एक मास्टर password है  रीसेट के लिए
123456789 + 987654321


 कैलक्यूलेटर का प्रयोग करके छिपाना शायद सबसे अच्छा तरीका है । 

किसी भी सहायता या सुझाव के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें ।


जानकारी अच्छी लगी हो तो LIKE & share करना न भूलें 


Keep Smiling 
😊
जय हिन्द

SUBSCRIBE US: https://gettechhelp247.blogspot.in 

Monday, March 27, 2017

खुशखबरी : जाने कैसे पायें Jio Prime Membership बिल्कुल मुफ्त


खुशखबरी अगर आप ने जियो की प्राइम मेम्बरशिप अबतक नहीं लिया है तो ये आपके लिए सबसे बड़ा सुनहरा मौका है जी हाँ
जियो ने अपने ग्राहको के लिए एक और धमाकेदार ऑफर पेश किया है।




 अगर आप जियो मनी से रीचार्ज करते है तो आपको हर रीचार्ज पर  50 रूपये का कैशबैक मिलता है और
ये कैशबैक आपको  पाँच रीचार्ज पर लगातार मिलेगा मतलब यह है की अगर आपने दो रीचार्ज किया तो आपको 100 रूपये का कैश बैक मिलेगा और अगर आपने पाँच रीचार्ज किए तो आपको 250 रुपए का कैश बैक और इस तरह से आपका जियो प्राइम मेम्बरशिप बिल्कुल मुफ्त हो गया ।



ये कैशबैक ऑफर सिर्फ जियो मनी एप्स से रीचार्ज करने पर उपलब्ध है।  और इसके लिए किसी भी कूपन या प्रोमो कोड की जरूरत नहीं है। ऑफर सीमित अवधि के लिए है जल्द
ही इसका लाभ उठाएँ ।

JIO Money App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें ।


किसी भी सहायता या सुझाव के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें ।
जानकारी अच्छी लगी हो तो LIKE & share करना न भूलें



LIKE US: https://fb.com/gettechhelp247

SUBSCRIBE US: https://gettechhelp247.blogspot.in

Keep Smiling 
☺☺
जय हिन्द 

Google की नयी तकनीकि, बिना क्वाइलिटी कम किये JPEG फ़ाइल की साइज़ घटाने में मिलेगी मदद


अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी गूगल एक नया ओपन सोर्स एनकोडर बनाया है, जो इमेज की क्वालिटी को कम किये बिना JPEG फाइल के साइज को घटाने में मदद करेगा.
आपको बता दे की JPEG फाइल की विजुअल क्वालिटी कम्पैशन प्रोसेस पर निर्भर करती है, लेकिन इसे कंप्रेस करते समय तस्वीर की विसुअल क्वालिटी व साइज कम हो जाती है.
इस कारण गूगल ने एक ऐसा नया ओपन सोर्स एनकोडर बनाया हैं. इस एनकोड को "गुएट्जली" (Guetzli) नाम दिया गया है.




इस तकनीक से JPEG फाइल का साइज 35% तक कम किया जा सकता है, यह तकनीक
यूज़लेस डाटा को रिमूव कर देगी जिसके कारण वेब पर तस्वीरे तेजी से लोड की जा सकती है, इन्हें सेव करने में भी आसानी होगी.

 इस तकनीक का टेस्ट बिल्ली की आँखों वाली फोटो पर किया गया, नयी तकनीक पर इस्तेमाल की गयी तस्वीर का साइज कम पाया गया,
तथा इमेज की क्वालिटी पर भी कोई असर नहीं पड़ा, यह एल्गोरिदम मौजूदा सभी ब्राऊज़रों, इमेज प्रोसेसिंग, एप्लीकेशन के लिए ज्यादा फायदेमंद है,
इस ओपन सोर्स एल्गोरिदम को प्रोजेक्ट्स में उपयोग में लिया जा सकता है
ऐसे में गूगल की यह तकनीक बड़ी साइज की इमेजेज को बिना क्वालिटी खराब हुए भेजने में काफी शानदार साबित होगी।

अपना अनुभव  नीचे comment box मे comment कर के जरूर  share करे / और इस जानकारी को औरों को भी share करे/
LIKE US: https://fb.com/gettechhelp247
SUBSCRIBE US: https://gettechhelp247.blogspot.in               

Keep Smiling

जय हिन्द


OMG: 47 रुपये में 56 जीबी 4G डाटा दे रही है ये कंपनी, जानें क्या है शर्त


टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो के आने के बाद से सभी कंपनियों के बीच इंटरनेट डाटा के दाम कम करने की होड़ मची हुई है। कई टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जोड़ने के लिए अलग अलग इंटरनेट प्लान पेश कर रही हैं। ऐसे ही समय में नॉर्वे की कंपनी टेलीनॉर ने एक 4जी इंटरनेट डाटा प्लान पेश किया है। इसके तहत ग्राहक को 28 दिनों के लिए 47 रुपये में 56 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा।



कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्लान के साथ एक शर्त भी है। दरअसल, ये शानदार प्लान चुनिंदा 4 जी सर्किल्स में लागू होंगे। इसके अलावा इस स्कीम का लाभ उन्हे ही मिलेगा जिन्हें कंपनी ने मैसेज भेजकर इस स्कीम के बारे में जानकारी दी होगी।





जियो की तरह ही टेलीनॉर के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना अनलिमिटेड डाटा नहीं मिलेगा। जबकि, यह डाटा जियो के मुकाबले दोगुना होगा। इसमें कंपनी रोजाना दो जीबी 4 जी डाटा उपलब्ध करा रही है।
  तेलेणोर
और भी कई प्लान मौजूद है टेलीनॉर के
47 रुपये में 56 जीबी डाटा देने के अलावा भी कंपनी के कई अन्य प्लान भी मौजूद हैं। 11 रुपये के प्लान में एक जीबी 4 जी डाटा रोज दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का 4जी सर्किल कुछ ही जगहों पर ही उपलब्ध है।

रोज दो जीबी 4 जी डाटा के लिए अन्य कंपनियां इतना पैसा वसूल रही हैं




रिलायंस जियो के आने के बाद से ही मोबाइल इंटरनेट बाजार के दामों में काफी कमी आई है। पहले के मुकाबले दाम काफी कम हुए हैं। इस समय जियो रोजाना दो जीबी 4 जी डाटा 499 रुपये में दे रही है लेकिन इसकी भी एक शर्त है शर्त ये है की आपको prime मैम्बरशिप लेनी पड़ेगी । एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया आदि एक जीबी डाटा के लिए तकरीबन 350 से 360 तक का चार्ज ले रही हैं।
  for more update like us  and Share :

Just For You

Popular Posts

Best For you